उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव में बिजली के करंट से एक शख्स की मौत हो गई। जिससे परिवार सहित गांव में भी कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, बेलसड़ गांव निवासी राम प्रसाद (45) की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राम प्रसाद बुधवार सुबह घर में बड़ा टेबल फैन चालू करने गए।
बोर्ड में तार लगाते समय राम प्रसाद को करंट का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने राम प्रसाद को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।