यूपी के गोरखपुर के शहर में एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात चारपहिया वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला गोरखपुर के कैंट थाने की है, यहां नौका विहार के तरफ जाने वाले मार्ग पर एक अनियंत्रित चारपहिया गाड़ी की टक्कर हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।