फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 साल के नरमू महामंत्री का हुआ सफल ऑपरेशन, टूट गई थी कूल्हे की हड्डी

Thu, 09 Jan 2020 11:34 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
kl gupt - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 103 वर्षीय महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ ) के सहायक महामंत्री केएल गुप्त का बुधवार को हुआ ऑपरेशन सफल रहा। उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में रेलकर्मी अग्रवाल हड्डी अस्पताल में पहुंचे। मंगलवार की सुबह केंद्रीय कार्यालय में बेड से उतरते समय नीचे गिरने से केएल गुप्त के बाएं कूल्हे की हड्डी टूट गई थी।

विज्ञापन


यूनियन के संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि केएल गुप्त का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि अब वह ठीक हैं। महामंत्री को अग्रवाल हड्डी अस्पताल से रेफर करने के बाद रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां उनकी अच्छे से देखभाल हो जाएगी।

उधर, एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने फोन करके केएल गुप्त की चोट और इलाज के बारे में पदाधिकारियों से जानकारी ली। बता दें मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय में सुबह करीब आठ बजे बिस्तर से उतर रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान कंबल से उलझ कर नीचे गिर पड़े। कार्यकर्ता उन्हें लेकर रेलवे अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए उन्हें अग्रवाल हड्डी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को दिल्ली में संसद भवन पर आयोजित देशव्यापी आंदोलन में भाग लेना था। घायल होने के बाद उनका दौरा भी स्थगित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें