फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर मेहमान आने की बात कहकर दुकान से निकला था युवक, इस हाल में मिला शव

Sat, 23 Jan 2021 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर में चमनगंज पुल के निकट शनिवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को निकलवा कर कब्जे में ले ली। उसके बाद पुलिस शव पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद लोगों ने मृतक की पहचान राम सजन (50) निवासी गिरहिया बंजारी पट्टी के रूप में की।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरहिया बंजारी पट्टी गांव निवासी मृतक राम सजन नगर स्थित एक दुकान पर मजदूरी करता था। दुकान संचालक मनोज मद्धेशिया ने बताया कि मृतक राम सजन बीते शुक्रवार की सुबह उनके दुकान पर काम करने के लिए आया था। वहीं कुछ देर बाद अचानक राम सजन ने घर पर मेहमान आने की बात कह कर वापस घर के लिए लौट गया।

देर शाम को जानकारी मिली कि राम सजन घर नहीं लौटा है। जिसके बाद से रामजसन की तलाश शुरू हो गई। इसी बीच शनिवार को लोगों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव झुलनीपुर नहर में चमनगंज पुल के पास मिला है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान राम सजन के रुप में की।
विज्ञापन


मृतक राम सजन के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। छोटी लड़की की अभी शादी नहीं हुई है। वहीं राम सजन की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें