फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा पति, बोली ऐसी बात, पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

Tue, 21 Jul 2020 05:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर एक कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमसहां निवासी विनोद विश्वकर्मा (35) का जखीरा चौराहे पर मकान है। जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। विनोद विश्वकर्मा वेल्डिंग का कार्य करते था। मंगलवार सुबह जब वह नहीं जगा तो घर के लोग उसके कमरे में खिड़की से देखे तो वहां पंखे से गमछे के फंदे में लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस के पहुंचने के बाद फाटक तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया।
 
मृतक के परिजनों ने बताया करीब एक सप्ताह पहले पति पत्नी से शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिससे पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। सोमवार को विनोद पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। लेकिन पत्नी ने कहा कि जब शराब पीना छोड़ दोगे तो आउंगी।
विज्ञापन


इस बात से छुब्ध विनोद शाम को घर लौट आया और रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें