फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रात में पत्नी के साथ हुआ विवाद, नाराज पति ने पंखे से लटक कर दे दी जान

Mon, 10 Feb 2020 02:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर शिवपुर टोले में बीती रात एक युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मिथलेश साहनी (32) पुत्र स्व शंकर साहनी मुंबई में रहकर पेंट पॉलिश का काम करता था। रविवार शाम को कमाकर अपने घर आया और पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात से नाराज पति ने रात को अपने कमरे में ही पंखे से फांसी लगा आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन


मृतक के दो पुत्र अंश (8) और अभी (3) हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदि था आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें