फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यहां खंभे से बांधकर शख्स को पीटा, वायरल वीडियो में सामने आई ये बात

Sun, 23 Aug 2020 05:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
शख्स की पिटाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चन्नीपुर गांव में खंभे में रस्सी से बांधकर एक व्यक्ति की पिटाई का विडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुरंदरपुर पुलिस पिटाई करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

 
वायरल वीडियो में यह कहा जा रहा है कि अधिकारी से शिकायत फिर करोगे, इसके बाद गुस्साए लोग व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में जिस व्यक्ति की पिटाई हो रही है उसकी उम्र करीब 50 साल की है। उसका नाम हरिश्चंद्र बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों वन विभाग की टीम ने सागौन का बोटा बरामद किया था। पिटाई करने वाले लोग यह कहते हुए हरिश्चंद्र को पीट रहे थे कि आखिर क्यों वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वह बचाव के लिए अनुरोध करता रहा। लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। इस पूरे प्रकरण का विडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। इसके बाद इस मामले पर रविवार को कार्रवाई की गई।
 
थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने बताया कि वीडियो देखकर चिन्हित करने के बाद चन्नीपुर निवासी कमलेश, अखिलेश, अवधेश, अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित हरिश्चंद्र का इलाज सीएचसी लक्ष्मीपुर में हो रहा है।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि वायरल वीडियो को तुरंत संज्ञान में लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें