फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर धारदार हथियार से किया हमला

Sat, 28 Nov 2020 03:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के एक गांव की किशोरी से उसी गांव के युवक ने शुक्रवार की शाम को दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। लोगों को आता देख युवक ने किशोरी पर धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायल किशोरी को एंबुलेंस से पिपराइच सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता शुक्रवार को बेलाकांटा बाजार में खरीदारी करने गए थे। किशोरी का भाई चाट बेचने गया था। किशोरी शाम को घर के पास स्थित गन्ने के खेत की ओर गई थी। उसे को जाता देखकर गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग खेत की ओर आने लगे। यह देखकर युवक ने हंसिया से किशोरी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किशोरी को स्थानीय अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद से आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार हो गया।

इस संबंध में पिपराइच थानेदार दिनेश मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसने हंसिया से किशोरी पर वार कर उसे घायल कर दिया है। अभी तक की जांच में दुष्कर्म की कोशिश की बात सामने नहीं आई है। युवक ने कुछ दिन पहले अपनी मां को भी हंसिया से वार कर घायल कर दिया था। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें