गोरखपुर पिपराइच इलाके से किशोरी को बहला फुसला कर नेपाल में बेचने के आरोपी संजय निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिपराइच पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उसके चिलबिलवा धुस गांव स्थित घर से पकड़ा।
वह तीन महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
एसओ पिपराइच दिनेश मिश्र ने बताया कि 21 दिसंबर 2020 को कैथवलिया बड़का टोला निवासी एक व्यक्ति ने संजय निषाद के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने और नेपाल में बेचने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने अपहरण, मानव तस्करी, धमकी के आरोप में केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने किशोरी को मुक्त करा लिया था लेकिन आरोपित फरार था।