फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लिफ्ट देकर महिला का मंगलसूत्र लूटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाटा से बाइक चोरी कर वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मंगलसूत्र बरामद
विज्ञापन



बड़हलगंज। लिफ्ट देकर देवरिया के रुद्रपुर निवासी मालती पांडेय का मंगलसूत्र लूटने के आरोपी राजबहादुर यादव उर्फ राजू को बड़हलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और कुशीनगर के हाटा से चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के समुदा गांव निवासी मालती पांडेय 18 अगस्त को मुजौना गांव के पास जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने अपने झांसे में लिया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने उन्हें बातों में उलझाया और मौका पाकर गले से मंगलसूत्र झपट लिया। इसके बाद बाइक से भाग निकला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान की कोशिश की। बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने परसिया तिवारी निवासी राजबहादुर यादव उर्फ राजू (38) को टेढ़िया बंधे के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से महिला से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी जिस काले रंग की बाइक से वारदात करने पहुंचा था, वह कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ले ली है। पुलिस के मुताबिक, राजबहादुर यादव के खिलाफ बड़हलगंज थाने में दो, झंगहा में एक, गगहा में दो और हाटा कोतवाली में एक आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें