फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी दस्तावेज से 16 बीघा जमीन बेची, करोड़ों रुपये की हुई थी ठगी- आरोपी गिरफ्तार; ऐसे फंसाया था झांसे में

Sat, 25 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बातचीत के बाद बीते 28 नवंबर 2024 को दिनेश सिंह के साथी अजीत सिंह ने राम सिंह को आराजी नंबर 331 में से 60 डिसमिल जमीन दिखाते हुए इसे अपने जीजा दिनेश सिंह का हिस्सा बताया। भरोसा दिलाने के बाद 10 दिसंबर 2024 को उप निबंधक कार्यालय खजनी में बैनामा कराया गया। पीड़ित राम सिंह और उनके दो भाइयों ने मिलकर 15 लाख रुपये दिनेश सिंह के खाते में स्थानांतरित कर दिए।
विज्ञापन
गिरफ्तार ठगी का आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजनी पुलिस ने दो बीघा के नाम पर फर्जी दस्तावेज के सहारे 16 बीघा जमीन बेचकर करोड़ों रुपये ठगी के आरोपी को पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सिकरीगंज के बारीगांव निवासी अजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस मामले में आरोपी दंपती समेत तीन अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


आरोप है कि गिरोह ने सीमित हिस्सेदारी वाली जमीन को कई लोगों के नाम बैनामा कर करोड़ों रुपये वसूल लिए। खजनी के बभना निवासी राम सिंह को करीब दो बीघा जमीन की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी होने पर खजुरी निवासी दिनेश सिंह अपनी पत्नी मीना सिंह और बेटे युवराज सिंह के साथ उनके घर पहुंचे थे।

उन्होंने गांव में अपनी जमीन बेचने की बात कहते हुए बेटे की पढ़ाई के लिए तत्काल रुपयों की जरूरत बताई और राम सिंह को जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। बातचीत के बाद बीते 28 नवंबर 2024 को दिनेश सिंह के साथी अजीत सिंह ने राम सिंह को आराजी नंबर 331 में से 60 डिसमिल जमीन दिखाते हुए इसे अपने जीजा दिनेश सिंह का हिस्सा बताया।

भरोसा दिलाने के बाद 10 दिसंबर 2024 को उप निबंधक कार्यालय खजनी में बैनामा कराया गया। पीड़ित राम सिंह और उनके दो भाइयों ने मिलकर 15 लाख रुपये दिनेश सिंह के खाते में स्थानांतरित कर दिए। मामला तब खुला जब पीड़ित जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा, जहां कई अन्य लोग भी उसी जमीन के कागजात लेकर पहुंचे और खुद को वैध खरीदार बताने लगे।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि विक्रेता का वास्तविक हिस्सा मात्र 86 डिसमिल था, जबकि उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे करीब 16 बीघा जमीन कई लोगों को बेच दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ बीते 22 मार्च को खजनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि मामले में पुलिस ने अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी दिनेश सिंह, मीना सिंह और युवराज सिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें