फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोलघर में चल सकता है ई-रिक्शा व इलेक्ट्रॉनिक गोल्फ कार्ट, व्यापारियों ने दिया 3 दिन का समय- जानिए क्यों?

Sat, 25 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह निर्णय लिया गया कि व्हाइट लाइन के अंदर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार और एसपी ट्रैफिक अपनी टीम के साथ स्थल निरीक्षण कर नई व्हाइट लाइन चिन्हित कराएंगे। प्रवर्तन दल और ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार को लेकर भी विशेष संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
व्यापारियों की बैठक पुलिस व प्रशासन के साथ हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोलघर के व्यापारियों की ओर से प्रस्तावित बंदी को लेकर बढ़े तनाव के बीच प्रशासन ने सक्रिय पहल करते हुए व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव की पहल पर पुलिस लाइंस में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई।

विज्ञापन


इसमें अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई। इसमें गोलघर में ई-रिक्शा व इलेक्ट्रॉनिक गोल्फ कार्ट भी चलाया जा सकता है। बैठक में ई-रिक्शा संचालन को लेकर सहमति बनी कि फिलहाल 100 ई-रिक्शा को गोलघर क्षेत्र में अस्थायी रूप से चलने की अनुमति दी जाएगी।

साथ ही, अयोध्या की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्फ कार्ट चलाने की योजना पर भी सहमति बनी, जिसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह निर्णय लिया गया कि व्हाइट लाइन के अंदर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी।

इसके लिए अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार और एसपी ट्रैफिक अपनी टीम के साथ स्थल निरीक्षण कर नई व्हाइट लाइन चिन्हित कराएंगे। प्रवर्तन दल और ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार को लेकर भी विशेष संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रैफिक अनाउंसमेंट सिस्टम के स्पीकर की आवाज को और नियंत्रित करने और चटोरी गली में दोपहिया वाहनों के संचालन पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। इसको लेकर समस्त व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने कहा कि यदि प्रशासन सभी सहमत बिंदुओं को लागू करता है, तो 28 अप्रैल को प्रस्तावित बंदी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बैठक में समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल, आकाश अग्रवाल, अनूप किशोर अग्रवाल, अमित टिबरेवाल, मनीष सिंह, अभिषेक जायसवाल, धवल दुबे और समीर राय समेत पुलिस प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें