फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान क्षेत्र निवासी पांचू (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी फरार हो गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवादे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें