फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Sat, 24 Oct 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने आरोपी युवक निखिल को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के भलुआनी थाना क्षेत्र की निवासी महिला गुलरिहा इलाके के एक गांव में रहती है। आरोप है कि उसकी बेटी का पास के एक युवक से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को किशोरी का शव आरोपी युवक के घर में पंखे के सहारे दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतका की मां की तहरीर पर निखिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें