फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से पांच दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 17 Nov 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरी गांव के बदुरहिया चौराहे पर सोमवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन

- आग बुझाने में जुटीं पांच दमकल गाड़ियां, एक दुकानदार घायल

- गोरखपुर-देवरिया मार्ग की एक लेन करनी पड़ी बंद

सरदारनगर। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरी गांव स्थित बदुरहिया चौराहे पर सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पांच दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर पांच दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित बदुरहिया चौराहे पर विपिन गुप्ता की मोबाइल की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बगल में स्थित अनूप कुमार की जूता-चप्पल की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद हरी मौर्य की किराना दुकान सहित आसपास की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। भीषण आग के चलते बदुरहिया चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर देवरिया से गोरखपुर जाने वाली सड़क की एक लेन बंद करनी पड़ी। आग बुझाने के दौरान मोबाइल दुकानदार विपिन गुप्ता को चोटें आईं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर सरवन निषाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें