फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूर्य विहार कॉलोनी में आरओ दुकान में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिवारीपुर पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से समय रहते आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी में शनिवार रात शिवांशी इंटरप्राइजेज (आरओ) की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर तिवारीपुर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास की दुकानों और मकानों को चपेट में आने से बचा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, सूर्य विहार कॉलोनी में तपीश यादव की शिवांशी इंटरप्राइजेज नाम से आरओ की दुकान है। शनिवार रात अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटें देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताने लगी। एहतियात के तौर पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच सूचना पर तिवारीपुर थाने की पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी मकानों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिकी जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग से दुकान में हुए नुकसान का भी आकलन किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें