फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रिटायर्ड दरोगा के पुत्र की हत्या के बाद कुशीनगर गया था मुख्य आरोपी, दबिश तेज

Fri, 08 Jul 2022 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक रोहित। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के चरनलाल चौक के पास रिटायर्ड दरोगा के पुत्र रोहित सिंह की हत्या के बाद मुख्य आरोपी काजन मिश्रा कुशीनगर गया था। वहां अपने ननिहाल में उसने पिस्टल छिपाई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया था। पूछताछ के आधार पर उसके ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। खबर है कि काजन नेपाल भाग गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में रुपये के लेनदेन के विवाद में रोहित सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। काजन मिश्रा समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

मुख्य आरोपी काजन मिश्रा अभी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस उसके सभी ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही उसके परिचितों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें