फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सामूहिक दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 02:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बांसगांव पुलिस ने शिकायत आते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले मुख्य आरोपी अभिजीत प्रजापति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, घर में घुसकर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके की एक किशोरी के साथ दबंगों ने छेड़खानी की फिर उसे घर में अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से भी दुष्कर्म किया। 

पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर पर तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी भटवली बाजार के पास है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बांसगांव राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी डाड़ीरावत निवासी अभिजीत प्रजापति को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें