महराजगंज। जिले के सिसवां विकास खंड के बल्लोखास गांव के रहने वाले युवा ने पुणे में आयोजित हाफ मैराथन में स्वर्ण जीता है। 11 किमी दौड़ में उन्होंने रफ्तार का कमाल दिखाते हुए फतह हासिल की है। उनकी जीत पर कोच सहित उनके साथियों में उत्साह है।
उक्त गांव के विपुल जायसवाल के परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी जिसके कारण उन्हें 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देनी पड़ी। पिता ब्रह्मानंद जायसवाल के निधन हो जाने के बाद उनके परिवार के पास इतना पैसा नहीं था कि वह सरदार पटेल इंटर काॅलेज में चल रही अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
चार बहनों की शादी तो पिता कर गए थे, उसकी फिक्र तो इन्हें नहीं थी, लेकिन घर चलाने के लिए पुश्तैनी 20 मंडी जमीन पर सिर्फ खेती शुरू कराई बल्कि बगल में एक फर्नीचर बनाने वाले कारीगर की दुकान पर लकड़ी का काम भी सीखने लगे। माता मालती देवी ने उनका भरपूर साथ दिया।