फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहराइच से बकरे हो रहे सरहद पार, तस्कर कमा रहे मोटी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बहराइच से बकरे मंगाकर नेपाल भेजे जा रहे हैं। वजन के हिसाब से बकरों का रेट तय होता है। बकरों को नेपाल भेजकर मोटी रकम कमा रहे हैं। कभी कभी तो पगडंडियों से झुंड में बकरियों को आसानी से सरहद पार करा दिया जाता है। सुरक्षा कर्मियों को लगता है कि यह चरवाहे हैं, लेकिन असल में वे कैरियर होते हैं। बीते दिन पिकअप में लदे 55 बकरे बरामद हुए थे। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भी किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी के पास बुधवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर रास्ते का घेराबंदी कर बकरे से भरे एक पिकअप को पकड़ा था। वहीं, टीम ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बकरे को बहराइच से नेपाल ले जाने के फिराक में थे, लेकिन पकड़ लिए गए। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सिन्दुरिया की तरफ से एक पिकअप भारत नेपाल बॉर्डर की ओर जा रही है। इसमे काफी संख्या में बकरे रखे गए हैं। उक्त सूचना को पुलिस टीम गंभीरता में लेते हुए ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी के पास मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल में जुट गई।
इसी बीच टीम को एक तेज रफ्तार में संदिग्ध पिकअप आती दिखाई दी। जिसे टीम रोककर जांच पड़ताल की तो पिकअप में छिपकर रखे गए कुल 55 बकरे बरामद किए गए।
वही पुलिस टीम मौके से बकरे लदी पिकअप को कब्जे में लेकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। टीम के पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम बसीर निवासी इस्लाम नगर नानपारा देहाती थाना नानपारा जनपद बहराइच बताया। आरोपी ने आगे बताया की वह बहराइच से बकरे की तस्करी कर पिकअप से ठूठीबारी बार्डर के रास्ते नेपाल ले जाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह अपने मकदस में असफल रहा।
विज्ञापन

मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी बसीर ले खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें