कला संकाय में महिलाओं कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के तहत महिला सेल की ओर से विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार को कला संकाय भवन के पास स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष किया गया। इस दौरान पूरे दिन फिट रहो इंडिया, फैशन कम टैलेंट, फ्लावर अरेंजमेंट सरीखी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सदस्य सचिव विनीता पाठक ने बताया कि इस दौरान भारत सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फिट रहो इंडिया, पढ़ो इंडिया को समर्पित छात्राओं की ओर से पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर रश्मि आनंद, अपनीत गुप्ता, चारू चौधरी, निकिता कन्नोडिया, कविता त्रिपाठी, शालिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।