गोरखपुर महोत्सव के पहले दिन शनिवार को शहर के सभी मल्टीप्लेक्स में परिषदीय विद्यालयों के 4268 बच्चों ने बड़े पर्दे पर बाल फिल्म देखी। ‘छोटा भीम’ और ‘नील बटे सन्नाटा’ फिल्म देखकर बाहर निकले दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए स्कूली बच्चों ने कहा कि मजा आ गया। पहली बार मॉल में आकर इतने बड़े पर्दे पर फिल्म देखी है।
इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ एडी मॉल में किया। बच्चों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। फिल्म देखने के बाद बच्चों ने नक्षत्रशाला में शो देखे और रेल म्यूजियम का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान के विवेक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहें।