फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- महावीर छपरा निवासी युवक को जिला अस्पताल रेफर, दो अन्य को मामूली चोट
विज्ञापन


महावीर छपरा। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर ककराखोर चौराहे के पास सर्विस रोड पर शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महावीर छपरा निवासी सतीश मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे महावीर छपरा निवासी सतीश मौर्य, पुत्र प्रेम मौर्य, किसी काम से सर्विस रोड के रास्ते कालाबाग जा रहे थे। जैसे ही वह सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़े, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सतीश मौर्य के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोनों का प्राथमिक उपचार महावीर छपरा चौराहे पर ही कराया गया। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सतीश मौर्य को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें