फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा विधायक की फेसबुक आईडी हैक, प्रोफाइल फोटो हटाकर लड़की की तस्वीर लगाई

Fri, 21 Jul 2023 10:56 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

सिसवा विधानसभा भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी पुलिस को दी गई है। केस दर्ज हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसा किया जाना अपराध के दायरे में आता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में सिसवा से भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल की फेसबुक आईडी हैक करके उनकी जगह लड़की की तस्वीर लगा दी गई है। तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल की फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी होने पर उनके मीडिया प्रभारी मुकेश पटेल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: 55 साल की प्रेमिका, 58 साल के प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान; मौके पर मिला यह सामान
विज्ञापन


कोठीभार थाने में दी गई तहरीर में मुकेश पटेल ने बताया है कि फेसबुक के जरिए विधायक की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाती है। इस फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक की फेसबुक आईडी हैक करने वाले का साइबर सेल के माध्यम से पता लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


सिसवा विधानसभा भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी पुलिस को दी गई है। केस दर्ज हो चुका है। मामले की जांच में जुटी है। ऐसा किया जाना अपराध के दायरे में आता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें