झंगहा क्षेत्र में नदी में गिरे युवक की तलाश करती पुलिस।
गोरखपुर में झंगहा क्षेत्र के महुआर कोल निवासी 30 वर्षीय निफिकर कन्नौजिया बुधवार की देर शाम बोहापुर पुल से नदी में गिर गए थे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी उनका पता नहीं चल पाया। गोताखोर तलाश में लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक, निफिकर कन्नौजिया ठेले से कबाड़ जुटाते है। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह ठेले को पुल पर खड़ा कर रेलिंग को पकड़ कर खड़े थे।
इस बीच वह नदी में गिर गए। रात में वह घर नहीं पहुंचा तो सुबह परिजन तलाश करते हुए पहुंचे। ठेला पुल पर खड़ा मिला।