फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव: 12 विकास खंडों 10 पर भाजपा का कब्जा, एक-एक सीट पर निर्दल व सपा हुई विजयी

Sat, 10 Jul 2021 07:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

लक्ष्मीपुर ब्लॉक में निर्दल प्रत्याशी के रुप में पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय की पुत्रवधू अंजली पांडेय बनीं प्रमुख
विज्ञापन
भाजपा समर्थित मिथलेश त्रिपाठी जीतने के बाद जश्न मानते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के सात ब्लॉकों में शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर मतदान व मतगणना की प्रक्रिया बेहतर ढंग से संपन्न हो गई। मतगणना का परिणाम घोषित किए जाने के बाद जहां छह ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजई हुए वहीं लक्ष्मीपुर ब्लॉक में पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय की पुत्रवधू अंजली पांडेय ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जसीम ने बताया कि मतदान में सभी 106 सदस्यों ने हिस्सा लिया। निर्दल प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रही पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय की पुत्रवधू अंजली पांडेय 76 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुईं जबकि इंद्रावती पाठक को 29 मत मिले। एक मत अवैध पाया गया।

निचलौल ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में 127 में से कुल 122 मत पड़े, जिसमें से 62 मत भाजपा समर्थित रमाशंकर गौतम विजई हुए जबकि उनकी विपक्षी सलहंता देवी को 60 मत प्राप्त हुआ। घुघली ब्लॉक के एआरओ शांतप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक में भी सभी 105 सदस्यों ने मतदान किया। यहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता देवी ने 94 मत पाकर जीत हासिल की, उनकी विपक्षी आशा देवी को सात मत मिले जबकि चार मत अवैध घोषित हुआ।
विज्ञापन


नौतनवां के एआरओ रामसजीवन मौर्य ने बताया कि ब्लॉक में 116 में से 115 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें से भाजपा समर्थित राकेश मद्धेशिया को 56 तथा सपा समर्थित राधारमण चौधरी को 54 मत प्राप्त हुए। पांच मत अवैध घोषित किए गए। मिठौरा ब्लॉक के एआरओ राहुलदेव भट्ठ ने बताया कि ब्लॉक में 113 में सभी मत पड़े। भाजपा समर्थित उर्मिला को 64 मत व निर्दल रणजीत बहादुर सिंह को 48 मत मिले जबकि एक मत अवैध घोषित हुआ।

धानी बाजार के एआरओ वाचस्पति सिंह ने बताया कि ब्लॉक में 33 में से सभी सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें से भाजपा समर्थित मिथलेश त्रिपाठी को 28 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी रामफेर ने पांच मत प्राप्त किया। यहां पर निर्दल प्रत्याशी ने भी दूसरे प्रत्याशी को मत दे दिया। बृजमनगंज ब्लॉक के एआरओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ब्लॉक में सभी 97 सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित उदयराज को 90 मत मिले जबकि निर्दल के रुप में लड़ रहे बैजू व राममिलन को तीन-तीन मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध पाया गया।

 

विज्ञापन

जीत के बाद प्रत्याशी समर्थकों में दिखा उत्साह

सात ब्लॉकों में मतगणना का परिणाम आने के बाद प्रत्याशी समर्थकों में खासा उत्साह दिखा। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

पांच ब्लॉकों मे पहले ही हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन
सात ब्लॉकों में जहां शनिवार को मतदान के बाद परिणाम घोषित हुआ वहीं पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन शुक्रवार को ही हो गया। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में जहां परतावल से आनंद शंकर वर्मा, पनियरा से वेदप्रकाश शुक्ला, सदर से सोनी कश्यप व सिसवा से कोदई निषाद निर्विरोध निर्वाचित हुए, वहीं फरेंदा से सपा समर्थित मनीषा को भी निर्विरोध प्रमुख चुन लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें