फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: श्रद्धा के साथ मनाया अघोरेश्वर राम का महापरिनिर्वाण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम का महापरिनिर्वाण दिवस रविवार को अघोर पीठ आश्रम ट्रांसपोर्टनगर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भंडारा, कंबल वितरण और जरूरतमंद मरीजों के लिए नेत्र चिकित्सा अभियान आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अघोर भक्तों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन


सुबह पूजन-अर्चन के बाद 10:30 बजे आश्रम के पीठ प्रमुख गुरुदेव अवधूत छबीलेराम ने महाप्रभु की भव्य महाआरती की। जय अघोरेश्वर और हर-हर महादेव के जयघोष से आश्रम परिसर गूंज उठा। महाआरती के बाद महाभोग अर्पित किया गया। दोपहर 12 बजे से आयोजित भंडारे में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद दोपहर दो बजे जरूरतमंदों और साधु-संतों को कंबल वितरित किए गए।

आश्रम स्थित अवधूत भगवान राम नेत्र एवं सामान्य रोग चिकित्सालय की ओर से भी सेवा कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत 28 नवंबर को दूर-दराज से आए जरूरतमंद मरीजों की नेत्र जांच की गई, जबकि 29 नवंबर को चयनित मरीजों के नेत्र ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर गुरुदेव अवधूत छबीलेराम ने महाप्रभु के त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा से जुड़े जीवन दर्शन को याद किया। समारोह में दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें