फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Thu, 09 Jan 2020 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला की तैयारी पूरी कर ली है। संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोरखपुर, भटनी, छपरा और मंडुआडीह से प्रयागराज क्षेत्र के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


माघ मेला में गोरखपुर-झूंसी के बीच चलने वाली ट्रेनें
. 55159 नंबर की ट्रेन गोरखपुर से 22, 23, 25 व 26 जनवरी को दिन में 11:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से मऊ तक सभी ब्लॉक स्टेशनों व औंड़िहार, वाराणसी व मंडुआडीह रुकते हुए रात 9:45 बजे झूंसी पहुंचेगी।
55160 नंबर की ट्रेन झूंसी से 22, 24, 25 व 26 जनवरी को रात 10:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंडुआडीह, वाराणसी, औंड़िहार तथा मऊ से गोरखपुर तक सभी ब्लॉक स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन सुबह 7:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


माघ मेला में भटनी-प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेनें
55157 नंबर की ट्रेन भटनी से 21, 22 व 23 जनवरी को रात आठ बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंडुआडीह तक सभी स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन सुबह 5 बजकर 15 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
55157 नंबर की ट्रेन भटनी से 25 व 26 जनवरी को सुबह 7ण्10 बजे रवाना होगी। मुंडुआडीह तक सभी स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 4 बजकर 45 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन


माघ मेला में इलाहाबाद-भटनी के बीच चलने वाली ट्रेनें
55158 नंबर की ट्रेन इलाहाबाद सिटी से 22 व 23 जनवरी को सुबह 7:10 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे भटनी पहुंचेगी।
55158 नंबर की ट्रेन इलाहाबाद सिटी से 24, 25 व 26 जनवरी को इलाहाबाद सिटी से रात आठ बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5:15 बजे भटनी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें