परिवहन निगम, गोरखपुर परिक्षेत्र से माघ मेला विशेष बसों का संचालन कर रहा है। परिक्षेत्र के कुल आठ डिपो के 23 बस स्टेशनों से प्रयागराज के लिए 18 से 27 जनवरी तक 380 विशेष बसें चलाई जाएंगी।
इन बसों पर पहचान के लिए मेला के स्टीकर लगे होंगे। सुचारु व्यवस्था के लिए मेला प्रभारी बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। बसों के खराब होने की स्थिति में मरम्मत के लिए मोबाइल बस का इंतजाम रहेगा।
परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि माघ मेला के लिए 18 जनवरी से बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है।
डिपोवार बसों की संख्या
गोरखपुर से 70, राप्तीनगर से 64, देवरिया से 50, बस्ती से 80, महाराजगंज से 35, सिद्धार्थनगर से 35, सोनौली से 30 और पडरौना डिपो से 16 बसें चलाई जाएंगी।