फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है इस माफिया का नाम, अब इस जेल में हुआ शिफ्ट

Tue, 25 Aug 2020 10:23 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों में शामिल माफिया विनोद उपाध्याय लगभग एक माह तक जिला कारागार में बंद था। अब इस माफिया को शासन के निर्देश के उपरांत केंद्रीय कार्यालय फतेहगढ़ शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि विनोद को एक माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर गोरखपुर जेल से महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया था। यहां पर एक माह रहने के दौरान वह मनमानी करने के प्रयास में जुटा था मगर जेल प्रशासन की कड़ाई की वजह से उसकी एक न चली।

इसी बीच शासन से उसे प्रशासनिक आधार पर केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ शिफ्ट करने का आदेश आ गया। उसे केंद्रीय कारागार में शिफ्ट भी करा दिया गया है।

गोरखपुर जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में विनोद उपाध्याय का भी नाम शामिल है। सूची में शामिल चार वांछितों में से एक केवल विनोद को ही अभी तक पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। राकेश यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें