इस मुकदमे में राकेश यादव को आपराधिक साजिश का आरोपित बनाया गया था। उसकी तलाश में पुलिस लगी थी। कानपुर मुठभेड़ कांड के बाद जिले की टॉप-10 बदमाशों की सूची तैयार की गई थी, उसमें भी राकेश यादव का नाम शामिल है।
राकेश पर गोरखपुर, संतकबीरनगर और आजमगढ़ जिले में कुल 48 मुकदमे दर्ज हैं। गोरखपुर के पीपीगंज में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, शाहपुर में गैंगेस्टर, चिलुआताल में धमकी के अलावा गुलरिहा, खजनी, पिपराइच, कोतवाली, तिवारीपुर और गोरखनाथ थाने में कई केस दर्ज हैं। इसके अलावा संतकबीरनगर के महुली और आजमगढ़ के कोतवाली थाने में भी उसपर केस दर्ज हैं।