फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 फरवरी तक आयोजित होंगी परीक्षाएं, 1086 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाएं नौ से 14 फरवरी तक होंगी। जिले में इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1086 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक मुंशी/मौलवी और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आलिम की परीक्षा होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी ने दो सचल दल और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मदरसा संचालकों को छात्रों को समय पर केंद्र की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर तैयारी बैठक आज
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में रविवार को दोपहर 12 बजे से परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई है। इसमें केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक शामिल होंगे। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी मदरसा संचालकों को निर्देश दिए कि वह परीक्षार्थियों को समय से केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें