फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने जताया जान का खतरा, बोली- छह बार आया धमकी भरा फोन

Tue, 05 Sep 2023 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

निधि शुक्ला ने मधुमिता की हत्या करने वाले शूटर संतोष राय का जिक्र करते हुए कहा है कि 24 अगस्त को उन्हें 6 बार धमकियों भरी कॉल आई थी। निधि शुक्ला ने रजिस्ट्री से भेजे गए शिकायती पत्र में मधुमिता की हत्या करने वाले शूटर संतोष राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की समय से पहले रिहाई के बाद नया मोड़ सामने आया है। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अपनी जान का खतरा बताया है। इसके लिए उन्होंने गोरखपुर पुलिस को लिखित शिकायत भी भेजी है। वहीं, उसने राज्यपाल व पुलिस से आरटीआई डालकर सवाल भी पूछा है कि किस आधार पर समय से पूर्व रिहाई की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बहन निधि शुक्ला ने मधुमिता की हत्या करने वाले शूटर संतोष राय का जिक्र करते हुए कहा है कि 24 अगस्त को उन्हें 6 बार धमकियों भरी कॉल आई थी। निधि शुक्ला ने रजिस्ट्री से भेजे गए शिकायती पत्र में मधुमिता की हत्या करने वाले शूटर संतोष राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति के प्रपौत्र के घर रखी है 300 साल पुरानी फारसी में लिखी रामायण, अब लग रहे दीमक
विज्ञापन



 

विज्ञापन

निधि शुक्ला का दावा है कि शूटर संतोष राय अभी पेरोल पर जेल से बाहर है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। वहीं, फिलहाल गोरखपुर पुलिस इसपर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

निधि शुक्ला ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत यूपी सरकार और राज्यपाल से अमरमणि और मधुमणि त्रिपाठी की रिहाई का आधार भी मांगा है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से भी अमरमणि के मेडिकल रिपोर्ट के बारे में भी सवाल किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें