फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
लुम्बिनी में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते मधेशी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मधेशियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में चीन के खिलाफ मधेशियों में आक्रोश व्याप्त है। चीन की शह पर नेपाल सरकार नया नागरिकता कानून लाकर मधेशियों का हक छीनने का प्रयास कर रही है। इससे नाराज जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जनमत पार्टी रूपनदेही के जिलाध्यक्ष रामकेश गुप्ता ने कहा कि नया नागरिकता कानून बनाकर सरकार मधेशियों का हक छीनने का प्रयास कर रही है। हर गांव में इस कानून के खिलाफ पार्टी जनजागरण कर रही है। बैठकों व सभा के जरिए लोगों को एकजुट किया जा रहा है। नेपाल की मधेशी जनता को बताया जा रहा है कि चीन की शह पर ओली सरकार मधेशियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें