फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मैडम ! बेटा ज्वाइंट कमिश्नर पर मतदाता सूची में नाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मैडम! मेरा बेटा आयुष गोयल राजकोट में ज्वाइंट कमिश्नर है। उसके पास मतदाता पहचान पत्र भी है लेकिन मतदाता सूची से उसका नाम ही गायब है। सिविल लाइंस के हरिओम नगर निवासी श्रीप्रकाश अग्रवाल रविवार को सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में बने बूथ पर पहुंचे तो उनकी शिकायत कुछ ऐसी ही थी। एसएसआर के तहत चल रहे विशेष अभियान में उन्होंने बीएलओ के सामने बेटे का नाम मतदाता सूची में नहीं होने की समस्या रखी। श्रीप्रकाश ने बताया कि पिछली बार भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी खुद की समस्या भी अभी दूर नहीं हुई है। मतदाता सूची में उनका नाम ‘श्रीप्रकाश अग्रवाल’ की जगह सिर्फ ‘प्रकाश अग्रवाल’ दर्ज है। नाम में संशोधन के लिए दो बार फाॅर्म भरने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। बीएलओ ने उन्हें दोबारा आवेदन करने की सलाह दी।
बूथ पर युवाओं की सबसे ज्यादा मौजूदगी : सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के बूथ पर शनिवार और रविवार को हुए विशेष अभियान में सबसे ज्यादा संख्या पहली बार मतदाता बनने पहुंचे युवाओं की रही। अंबेडकर चौराहे के पास रहने वाले तम्सीर ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई थी। अब उन्होंने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। गोलघर निवासी गीत आनंद भी पहली बार मतदाता बनने पहुंचीं। वह काफी उत्साहित नजर आईं। सिविल लाइंस निवासी अर्पित कुमार और रीतिका श्रीनेत समेत दो दिनों में कुल 11 लोगों ने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। वहीं 10 लोगों ने नाम में संशोधन के लिए आवेदन किया। दो मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप बूथ पर भी उत्साहित दिखे युवा : शहर के महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर भी पहली बार मतदाता बनने के लिए युवाओं की अच्छी संख्या पहुंची। यहां 16 लोगों ने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा चार लोगों ने मतदाता सूची में संशोधन के लिए फाॅर्म भरा। हालांकि, इस बूथ पर मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए कोई आवेदन नहीं आया। विशेष अभियान के दौरान बूथों पर पहुंच रहे युवाओं में पहली बार मतदान का अधिकार हासिल करने को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें