फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति एवं अस्मिता की संवाहक है हिंदी : प्रो पूनम टंडन

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान कुलपति व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार (चेक) एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा या राजभाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अस्मिता की संवाहक है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और डिजिटल युग में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है, जहां यह तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूती से कदम रख रही है। स्वागत हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विमलेश कुमार मिश्र ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक शुक्ल तथा आभार ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने प्रकट किया।
सत्र 2024-25 एमए हिंदी की टॉपर प्रतीक्षा शुक्ला को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये, बालक वर्ग में टाॅपर अनंत कुमार मिश्र को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7,500 रुपये, सत्र 2025-26 की टॉपर स्वीटी यादव को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये का चेक तथा बालक वर्ग में पप्पू यादव को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7,500 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व मुख्य परिचालन प्रबंधक रणविजय सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख राजीव कुमार चौधरी, हिंदी विभाग के समस्त आचार्य, सहायक आचार्य, शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें