इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार की दोपहर में देखने को मिला। सुरक्षा गार्ड स्कूटी या बाइक से जाने वाले आम छात्रों को मुख्य द्वार पर रोक रहे थे लेकिन विश्वविद्यालय के अंदर मुख्य द्वार से सटे और मुख्य नियंता कार्यालय के सामने दो थार और एक लग्जरी कार से एक दर्जन युवक पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद अपने साथी का बर्थडे सेलिब्रेट करने में जुट गए।
इसे भी पढ़ें: एक्शन में पुलिस: गोरखपुर में स्मैक माफिया मंजू और उसके बेटों की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कसा शिकंजा
इस दौरान ये युवक हो हल्ला भी मचाते रहे। बीच में खड़ी थार जीप के बोनट पर केक रखकर काटने के साथ एक-दूसरे को खिलाया और पार्टी पूरी कर निकल गए। यह सब देख उधर से गुजर रहे आम छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की सख्ती पर सवाल उठाते रहे। उनका कहना था कि सभी नियम कानून सिर्फ आम छात्रों पर ही लागू होते हैं।