चिलुआताल थाना क्षेत्र की घटना, सभी लोग सुरक्षित
जंगल कौड़िया। मानीराम मछली बाजार के पास सोनौली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सामने से आ रहे ऑटो और एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर चिलुआताल पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जाम हटवाकर घायलों को सुरक्षित निकाल लिया।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी संजय कसौधन ने बताया कि उनका भाई उमेश ऑटो में सवार था। महुआतर की तरफ से आ रही लग्जरी कार ने तेज गति से ऑटो में टक्कर मार दी। इससे उमेश और ऑटो में बैठे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक अन्य कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। संजय कसौधन ने आरोप लगाया कि लग्जरी कार का चालक टक्कर के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है। थाना प्रभारी चिलुआताल सूरज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।