फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एथेनाॅल लदा टैंकर पलटने से 24 घंटे बंद रही लखनऊ हाईवे की लेन

Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रिसाव और आग की आशंका में शुक्रवार शाम रोका गया था आवागमन
विज्ञापन

- 80-80 टन क्षमता की दो क्रेन से शनिवार को सीधा किया गया टैंकर
- करीब 30 हजार लीटर एथेनाॅल लेकर गुवाहाटी से शाहजहांपुर जा रहा था टैंकर
गीडा (गोरखपुर)। फोरलेन पर कालेसर के पास एथेनाॅल लदा टैंकर पलटने के बाद लखनऊ हाईवे की एक लेन करीब 24 घंटे तक बंद रही। टैंकर के ढक्कन से एथेनाॅल का रिसाव होने और आग लगने की आशंका को देखते हुए शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ जाने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे 80-80 टन क्षमता की दो बड़ी क्रेनों से टैंकर को सीधा कर सुरक्षित स्थान पर भेजे जाने के बाद शाम पांच बजे यातायात बहाल किया गया।
गुवाहाटी से करीब 30 हजार लीटर एथेनाॅल लेकर टैंकर शाहजहांपुर जा रहा था। शुक्रवार शाम बाघागाड़ा के पास अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसके बाद टैंकर के ढक्कन से एथेनाॅल का रिसाव शुरू हो गया। सूचना पर गीडा पुलिस, फायर ब्रिगेड, जीआईसीएल और एचपीसीएल की सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची। खतरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर यातायात रोककर वाहनों को दूसरी लेन से निकाला।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद टैंकर को गड्ढे से निकालकर सड़क पर पहुंचा दिया गया लेकिन उसे सीधा करने में 17 टन क्षमता की क्रेन नाकाम रही। कार्यदायी संस्था जीआईसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास 17 टन क्षमता की क्रेन है। टैंकर को सुरक्षित तरीके से सीधा करने के लिए अधिक क्षमता वाली क्रेन मंगाई गई। शनिवार को 80-80 टन क्षमता की दो क्रेनें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित गीडा भेज दिया गया। टैंकर हटने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था की जांच पूरी होने तक लेन पर यातायात नहीं खोला गया। शाम पांच बजे स्थिति सामान्य होने पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया।
विज्ञापन


छह घरों की बिजली आपूर्ति बंद कराई
एथेनाॅल के रिसाव और आग की आशंका को देखते हुए एहतियातन घटनास्थल के पास स्थित एकला गांव के छह घरों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी। सुरक्षा टीमों की निगरानी में टैंकर को हटाने की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यातायात और बिजली व्यवस्था सामान्य की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें