गोरखपुर जंक्शन से मुंबई जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एवं कुशीनगर स्पेशल का नंबर और यात्रा प्रारंभ करने का समय 11 अप्रैल से बदल जाएगा। 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल का संचलन 9, 10 एवं 11 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं किया जाएगा। वहीं 01015 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक विषेष गाड़ी का संचलन 9 एवं 10 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02103 से प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 5.23 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। जबकि 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 12 अप्रैल से 02104 नंबर से चलाई जाएगी। यह गोरखपुर से रात 10.30 बजे चलेगी और तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 4.35 बजे पहुंचेगी। संशोधित रेक संरचना के अनुसार ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
शाम 5.45 बजे रवाना होगी कुशीनगर स्पेशल
01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02537 नंबर से गोरखपुर से शाम 5.45 बजे चलेगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तीसरे दिन रात 12.10 बजे पहुंचेगी। जबकि 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल कुशीनगर स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02538 लोकमान्य तिलक से रात 12.35 बजे चलेगी और गोरखपुर तीसरे दिन सुबह 7.05 बजे बजे पहुंचेगी। संशोधित रेक संरचना के अनुसार ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।