फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने घर पर दिया था धरना: कानूनी दांव पेच जानकर नरम हुआ प्रेमी का तेवर, समझौते को राजी

Fri, 14 Jul 2023 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवती के घरवालों ने पुलिस से संपर्क किया है, समझौते की बात आगे बढ़ी है। अगर, बात नहीं बनी और युवती कानूनी कार्रवाई चाहेगी तो किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शादी समारोह में मुलाकात और फिर मोहब्बत के बाद इन्कार करने वाले प्रेमी को पुलिस ने कानून का दांव पेच समझाया। युवती के कड़े रुख को बताया और समझाया कि दुष्कर्म के मामले में कितनी साल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन


पुलिस की सख्ती और युवती के तेवर देखकर प्रेमी और उसके घरवालों के तेवर अब नरम पड़ गए हैं। बृहस्पतिवार को युवती ने पुलिस को बताया कि समझौते की बात चल रही है अगर नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस भी दोनों के घर बसाने पर ही जोर दे रही है, इस वजह से अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम में झंगहा से एक छात्रा तिवारीपुर में आई और माधोपुर में अपने प्रेमी के घर के बाहर बैठ गई। हालांकि, जब घरवालों ने उसे घुसने नहीं दिया तो उसने पुलिस भी बुला ली। तिवारीपुर पुलिस ने समझाया, लेकिन वह नहीं मानी तो महिला पुलिस बुलाई गई। बात नहीं बनने पर देर रात उसे झंगहा थाने पर भेजा गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में आसमान से बरपा कहर, बिजली गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

झंगहा पुलिस को उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने युवक से संपर्क साधा और बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष को बुलाया गया। युवक ने रात में पुलिस से फिर संपर्क किया और केस के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने उसे समझाया कि अगर केस दर्ज हो गया तो जेल जाना होगा। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को युवती ने झंगहा पुलिस को समझौते की बात बताई है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवती के घरवालों ने पुलिस से संपर्क किया है, समझौते की बात आगे बढ़ी है। अगर, बात नहीं बनी और युवती कानूनी कार्रवाई चाहेगी तो किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें