फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रेमिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर भागा प्रेमी, होश में आते ही युवती ने मचाया उत्पात

Sat, 25 Dec 2021 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मेडिसिन विभाग में भर्ती युवती ने जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों से मारपीट की। डॉक्टरों ने गुलरिहा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर महिला कॉन्स्टेबल की मांग की।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में एक युवक अपनी प्रेमिका को भर्ती कराकर फरार हो गया। अब होश आने पर प्रेमिका उत्पात मचा रही है। दवाओं को फेंक दे रही है। साथ ही इलाज करने वाले डॉक्टरों और दूसरे मरीजों के तीमारदारों से मारपीट पर उतारू हो जा रही है। इसे लेकर युवती का इलाज कर रहे डॉक्टर ने गुलरिहा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती का जिले के गगहा थाना क्षेत्र के युवक से प्रेम था। युवती छह माह पूर्व घर से भागकर शहर में किराए के मकान प्रेमी के साथ रहने लगी। बुधवार की देर रात युवक युवती को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा।

उसे मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर पांच में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसे शुक्रवार को युवती को होश आया तो वह प्रेमी को ढूंढने लगी। इस बीच जब युवक नहीं मिला तो वार्ड में तैनात जूनियर डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को अपशब्द कहने लगी। वार्ड में रखी दवाओं को भी फेंक दिया। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसकी सूचना जूनियर डॉक्टर और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पुलिस ने युवती की मां को बुलाया। मां मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की पर युवती मां को भी मारने लगी, ऐसे में वह भी उसे छोड़कर घर चली गई।

इसके बाद युवती के आचरण से परेशान जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों ने गुलहरिया थाना से महिला कॉन्स्टेबल की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रहास ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला कॉन्स्टेबल की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें