फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद: धर्म छिपाकर नाबालिग से निकाह करने वाला आरोपी भेजा गया जेल

Thu, 11 Mar 2021 04:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • किशोरी से धर्म छिपाकर निकाह किया था आरोपी
  • जबरन अगवा कर निकाह करने का लगाया आरोप

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में किशोरी से धर्म छिपाकर निकाह करने वाले आरोपी तबारक खान को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी शाहपुर क्षेत्र के जंगल मातादीन में किराए पर कमरा लेकर रहता है। पीड़ित किशोरी की मां ने उसपर जबरन अगवा कर जबरन निकाह करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


नाबालिग की मां ने पुलिस को तहरीर में बताया था कि समस्तीपुर (बिहार) के तबारक खान का परिवार लंबे समय से शाहपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। काफी दिनों से वह कक्षा छह में पढ़ने वाली 14 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था।

एक मार्च को घर से निकली बेटी को अगवा कर जबरन निकाह कर लिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शाम को घर के पास लाकर छोड़ गया। रविवार को बेटी के बैग से उर्दू में लिखे दस्तावेज मिले। पता चला कि वह निकाहनामा है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें