फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में भी टिड्डियों का हमला, किसानों में हड़कंप, प्रशासन सतर्क

Fri, 26 Jun 2020 08:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • जंगल कौड़िया, कैंपियरगंज और सहजनवां क्षेत्र में दिखा टिड्डियों का झुंड
  • ट्रैक्टर का साइलेंसर निकाल, नगाड़ा बजाकर भगाने में जुटे किसान व आपदा मित्र
विज्ञापन
टिड्डी दल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार खतरा टलने के बाद टिड्डियों के झुंड ने फिर गोरखपुर में भी हमला कर दिया है। शुक्रवार को जिले के जंगल कौड़िया से लेकर कैंपियरगंज और सहजनवां तहसील क्षेत्र में कई जगह इन टिड्डियों का झुंड देखा गया, जिसके बाद किसानों में हड़कंप मच गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के सुझाव पर आपदा मित्र और किसान ट्रैक्टर का साइलेंसर निकालकर और नगाड़ा व थालियों की आवाज से टिड्डियों को भगाने में जुट गया। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी अलर्ट के बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शनिवार की शाम जिस समय टिड्डियों के प्रकोप से बचाव के लिए राजस्व, ग्राम्य विकास, कृषि समेत कई विभाग के अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रहे थे उसी समय जिले के कुछ इलाकों में टिड्डियों के हमले की सूचना आ गई।

बताया गया कि जंगल कौड़िया और कैंपियरगंज के बीच 40 फीट की ऊंचाई पर 500 मीटर के दायरे में टिड्डियों का झुंड दिखाई पड़ रहा है। यह झुंड जंगल कौड़िया से कैपियरगंज तहसील क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। आनन-फानन में आपदा विभाग की तरफ से सभी आपदा मित्रों, बीडीओ और प्रगतिशील किसानों से संपर्क कर उन्हें टिड्डियों के हमले से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बताया गया कि ट्रैक्टर के साइलेंसर निकालकर विभिन्न इलाकों में उसे चलाने के साथ ही थाली और नगाड़ा बजाकर आवाज करने को कहा गया। साथ ही उनसे बचाव के लिए डीजे साउंड का भी इस्तेमाल करने को कहा गया। उधर सहजनवां के जगतबेला, डोहरिया बाजार, करंजहवा कुशहरा, भंडारो आदि गांव में भी टिड्डियों का दल देखकर किसानों में दहशत है। किसान अपना खेत बचाने के लिए जुट गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें