फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंद मकान को बनाया निशाना, नकदी और जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के श्रवण नगर, सिंघड़िया में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी परिवार के घर लौटने पर हुई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रवण नगर निवासी नीतू सिंह के अनुसार, वह 30 मई को परिवार सहित अपने पैतृक गांव पथरहट, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया गई थीं। 12 जून की शाम करीब 5:30 बजे जब परिवार वापस लौटा तो मकान के ऊपरी हिस्से का ताला टूटा मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर दो अलमारियां भी टूटी मिलीं और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने बताया कि चोर घर से 1.03 लाख रुपये नकद, आठ जोड़ी पायल, 30 पीस बिछिया सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। वहीं मकान के निचले हिस्से में रहने वाले किरायेदार के कमरे से भी एक झुमका और एक पायल चोरी हो गई, जिनकी कीमत लगभग 42 हजार रुपये आंकी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें