फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के कोहड़ी बुजुर्ग गांव में रविवार रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। चोर आलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और चांदी के जेवर उठा ले गए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी हेवंती देवी ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई थीं। सोमवार सुबह उनकी चाची ने फोन कर घर का दरवाजा खुला होने और चोरी की जानकारी दी। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में रखी आलमारी भी टूटी थी। उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, बाली और अंगूठी समेत करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण और एक पाव चांदी के जेवरात गायब थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें