फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: 'चलो एप' से मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Sat, 23 Jul 2022 09:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इलेक्ट्रिक बस डिपो के प्रबंधक केके मिश्रा ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले इसकी शुरुआत लखनऊ में होगी। दूसरे चरण में गोरखपुर में एप को लांच किया जाएगा। वर्तमान के 15 इलेक्ट्रिक बस महानगर के चार रूटों पर संचालित हो रही है। वहीं अब मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और देवरिया बाईपास तिराहा से चिड़ियाघर, सहारा इस्टेट होकर मिर्जापुर बाजार तक जाना सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में ट्रेन की तरह शहरवासी जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की भी लाइव लोकेशन जान सकेंगे। यह मुमकिन होगा ‘चलो एप’ के माध्यम से। इस एप के लांच होने के बाद महानगर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन, स्टॉपेज, रूट और समय सारिणी जैसी जानकारी यात्रियों को आसानी से मोबाइल फोन पर ही मिल जाएगी।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बस डिपो के प्रबंधक केके मिश्रा ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले इसकी शुरुआत लखनऊ में होगी। दूसरे चरण में गोरखपुर में एप को लांच किया जाएगा। बताया कि वर्तमान के 15 इलेक्ट्रिक बस महानगर के चार रूटों पर संचालित हो रही है। जल्द ही तीन और रूटों पर 12 बसें संचालित होनी हैं। इसके बाद संचालित होने वाली बसों की संख्या 27 हो जाएगी।

कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधा दी जा सके इस उद्देश्य से ही नए प्रयोग के तौर पर ‘चलो एप’ को लांच किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और देवरिया बाईपास तिराहा से चिड़ियाघर, सहारा इस्टेट होकर मिर्जापुर बाजार तक जाना सुविधाजनक होगा। इन रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इन रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें