यह योजना व्यावसायिक हब के रूप में विकसित किया जाना है। इसमें होटल हॉस्पिटल एवं विभिन्न प्रकार के शोरूम आदि की गतिविधियों प्रस्तावित है। गीडा के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तावित योजना का विकास एवं नियोजन किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिये व्यावसायिक प्रयोजन के इच्छुक आवेदकों से आवेदन एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगा गया है।
इस वेबसाइट पर कर सकते है आवेदन
www.gidagkp.in
5 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित है। आवेदकों को निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन करना होगा। इच्छुक आवेदक अपना अभिमत गीडा कार्यालय एवं गीडा के वेबसाईट पर दे सकते है।
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि जीरो पॉइंट वाले सर के पास 60 एकड़ में व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसमें होटल हॉस्पिटल के अलावा शोरूम भी खुल सकते हैं। इच्छुक लोगों से इसके लिए आवेदन मांगा गया है।