मनमोहक प्रस्तुतियां देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव के पहले ही दिन सबरंग का जादू लोगों पर छा गया। बाहर से पधारे कलाकारों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। हर प्रस्तुति में जहां भारतीय संस्कृति के विविध आयाम देखने को मिले। वहीं 28 राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों के साथ प्रस्तुत गीतों और नृत्य ने समा बांध दिया।
प्रणिका ने जहां ‘रेलिया बैरन पिया को लेई जाए रे’ और ‘सईंया भए लरकईंया’ गीत के माध्यम से लोकरंग की छटां बिखेरी तो प्रतिभा साहू ने ‘मैंने घुंघरू बांध लिए’ प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायक नंदू मिश्रा ने ‘चढ़ता सूरज धीरे-धीरे, ढलता है ढल जाएगा’ और ‘संकट मोचन कृपा निधान, जय जय हनुमान’ गीत से माहौल को ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम की शुरूआत में साहिर खान एंड टीम ने बॉलीवुड और देशभक्ति गीतों को फ्यूजन के माध्यम से नया रूप दिया।
‘राम राम जय राजा राम,
स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मुख्य मंच पर ‘राम राम जय राजा राम’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने ‘जय जयकारा’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।