गुलरिहा थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर नौ बेरोजगारों से पांच लाख 92 हजार रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जमीन की पैमाइश के दौरान चाकूबाजी, तीन लोग घायल
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जंगल सखनी निवासी विनोद, जंगल डुमरी नंबर दो के शंकर, घनश्याम निषाद, राहुल, करन, दारा सिंह, संजय कुमार सहित नौ बेरोजगार युवकों का आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर इसी थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति पांच लाख 92 हजार रुपये ले लिया और विदेश भी नहीं भेजा।
इसे भी पढ़ें: व्यापारी की हत्या के आरोपी वीरेंद्र की दो करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई
आरोप है कि युवकों ने अपना रुपया वापस मांगना शुरू किया तो आरोपी गाली व धमकी दे रहा है। इस संबंध में खपड़हवा चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे ने बताया कि शिकायत मिली है। पूछताछ के लिए आरोपी को बुलाया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।